नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारत और अमेरिका के बीच 18 फीसदी टैरिफ वाली डील हो गई। इसके साथ ही भारत को 50 प्रतिशत शुल्क से राहत मिल गई है। हालांकि, दोनों ही पक्षों ने इस डील के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी ने सोमवार को ही फोन पर बात की, जिसके बाद नए समझौते का ऐलान किया गया। खास बात है कि इसकी बड़ी शर्त है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा।अभी ही क्यों हुई डील न्यूजवीक के अनुसार, इस फैसले के पीछे यूरोपीय संघ के साथ हुई डील का दबाव रहा, जो भारत ने हाल ही में की है। इस समझौते को ब्रुसेल्स ने भी ऐतिहासिक बताया और पीएम मोदी ने भी डील की तारीफ की थी। माना जा रहा है कि इस डील के बाद भारत का पलड़ा भारी हो गया था और अमेरिका को पीछे छूटने का डर सता रहा था। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। भारत और यूर...