जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- सिदगोड़ा में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सरयू राय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका सर्वोपरि रही। कई रियासतों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्होंने आधुनिक भारत की नींव मजबूत की। कार्यक्रम में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सीआईडी डीएसपी सतीश कुमार सिन्हा और सेवानिवृत्त डीआईजी संजय रंजन सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजन में पटेल समाज के बड़ी संख्या में लोग जुड़े, जबकि लगभग 2000 लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। अध्यक्षता धर्मेन्द्र प्रसाद ने की तथा मंच संचालन धीरेन्द्र कुमार व सुमेधा मल्लिक ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गरबा व डांडिया प्रस्तुत कर उत्सव को और रं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.