मेरठ, दिसम्बर 7 -- भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत द्वारा आईआईएमटी एकेडमी में क्षेत्र स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रांतों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें वरिष्ठ वर्ग में पहले नंबर पर उत्तरांखड पश्चिम प्रांत विद्यालय के डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य जैन और निहारिका बिष्ट रहे। दूसरे नंबर पर उत्तराखंड पूर्व प्रांत विद्यालय के जेसीज पब्लिक स्कूल रूद्रपुर के छात्र वैभव शुक्ला और सक्षम शर्मा रहे। कनिष्ठ वर्ग में पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रांत विद्यालय के डीपीएस, ग्रेटर नोएडा के छात्र आरूष सैनी और आश्रष यादव पहले स्थान पर रहे। इस मौके पर विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश मोहन गुप्ता रहे। सुनील खेड़ा, मुकेश जैन, डॉ. पूनम देवी ...