नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली, मदन जैड़ा। भारत और रूस के बीच स्मॉल माड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) को लेकर समझौता संभव है। भारत परमाणु ऊर्जा उत्पादन की अनुमति निजी क्षेत्र को देने की तैयारी कर रहा और परंपरागत बड़े संयंत्रों की बजाय छोटे संयंत्रों की स्थापना पर ध्यान केंद्रीत कर रहा। ऐसे में यह समझौता बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय यानी क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से ठीक पहले मंगलवार को भारतीय पत्रकारों से डिजिटल माध्यम से बात करते हुए ये जानकारी दी। पुतिन शिखर वार्ता के लिए 4-5 दिसंबर को भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस के पास तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण, छोटे और लचीले रिएक्टर हैं। रूस को रिएक्टर बनाने का अनुभव है। वह ये रिएक्टर भारत को देने को तैयार है। यात्रा के...