गंगापार, दिसम्बर 14 -- संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। आज पूरा विश्व भारत को गर्व की निगाह से देख रहा है। उक्त विचार सहसों रामलीला परिसर में रविवार को संघ द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विहिप के महामंत्री राज नारायण सिंह ने व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारत की संस्कृति जीवित रहे। उसकी रक्षा करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई है। संघ का एक-एक कार्यकर्ता अपने प्राणों का बलिदान देकर हमारे साथ खड़ा होता है। कथा वाचक श्रेया ने कहा कि सनातनी कहने से हम सनातनी नहीं होते हैं। हम सब एक पिता की संतान हैं। हमें अपने कर्म को श्रेष्ठ बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय हर्ष ने कहा कि लाखों वर्ष पहले हमारे ...