रांची, नवम्बर 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को स्वदेशी संकल्प अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने किया। बैठक में अभियान की प्रदेश टोली, जिलाध्यक्ष, जिला टोली, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद और अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह ने संबोधित किया। अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भारत की बुनियादी सुविधाओं में तीव्र विकास हो रहा। गांव-गरीब-किसान विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। एक नए भारत का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...