संभल, फरवरी 14 -- मोहल्ला खतियान स्थित सरोजिनी नायडू जूनियर हाई स्कूल एवं आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में भारत की प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री एवं देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ़ दुर्गा टंडन ने कहा कि सरोजिनी नायडू महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल हैं। वह न केवल स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी थीं, बल्कि उनकी कविताएँ भी देशभक्ति और सामाजिक चेतना को जागरूक करने वाली थीं। सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला कहा जाता है। वह सिर्फ कवयित्री ही नहीं, एक सशक्त स्वतंत्रता सेनानी भी थीं। उन्होंने महात्मा गांधी के ...