हजारीबाग, फरवरी 13 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री व प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर प्रशिक्षुओं को उनके जीवनवृत्त पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इससे पहले प्रशिक्षुओं के बीच क्विज का आयोजन किया गया। इसके जरिए सरोजिनी नायडू के जीवन से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि आधी आबादी व मातृ शक्ति की संपूर्ण ग्रंथ सरोजिनी नायडू थी। उन्होंने कई कविताओं की रचना की।इसके कारण उन्हें भारत कोकिला भी कहा जाता है। बताया कि सन 1930 के प्रसिद्ध नमक सत्याग्रह में सरोजिनी नायडू गांधी जी के साथ चलने वाले स्वयंसेवकों में से ...