नई दिल्ली, मार्च 27 -- लोकसभा ने आज चर्चा के बाद देश में प्रवेश, निवास और यात्रा से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने वाले और विदेशियों तथा आप्रवासन से संबंधित सभी मामलों को विनियमित करने संबंधी आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 यानी इमिग्रेशन बिल ध्वनिमत से पारित कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से उनके जूनियर गृह मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में इस विधेयक को पेश किया। चर्चा के दौरान शाह ने कहा कि भारत उन लोगों का स्वागत करता है जो विकास में मदद करने के लिए यहां आते हैं, लेकिन जो लोग परेशानी पैदा करने के लिए आते हैं, चाहे वे रोहिंग्या हों या बांग्लादेशी, उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही शाह ने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जहां हर कोई आकर बस जाए। उन्होंने कहा कि आप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.