नई दिल्ली, मई 10 -- पहलगाम हमले के बाद 7 मई 2025 को भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई टारगेटेड सैन्य कार्रवाई में कई प्रमुख आतंकवादी मारे गए। इन आतंकियों का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से था। सभी बड़े पांच आतंकियों की पहचान कर ली गई है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी एक लिस्ट जारी की है।मुदस्सर खडियान खास उर्फ अबू जिंदाल लश्कर-ए-तैयबा का आंतकी मुदस्सर खाडियान खास मरकज तैबा, मुरिदके का प्रमुख था। पाकिस्तानी सेना द्वारा उसके अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पाक आर्मी चीफ और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। नमाज-ए-जनाजा सरकारी स्कूल में हुई, जिसका नेतृत्व हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.