हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिला जज की आधिकारिक मेल पर धमकी भरे संदेश भेजने के मामले की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। सर्विलांस और साइबर टीम ने तकनीकी संसाधनों से पता लगाया है कि एक सप्ताह पहले ई-मेल तैयार की गई। यह मेल भारत के विभिन्न राज्यों के साथ ही पाकिस्तान तक भेजी गई थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को लगातार दो दिन नैनीताल समेत अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला जज की आधिकारिक मेल पर बम धमाकों की धमकी आई थी। इसके बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिला न्यायालय और सिविल कोर्ट में किए गए हैं। एसपी सिटी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 10 फरवरी को ई-मेल तैयार की गई थी। इसके बाद इसे लगातार दो दिन सर्कुलेट किया गया। भारत समेत पाकिस्तान व अन्य देशों में 130 मेल फॉरवर्ड की गईं। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.