जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत किया है। वह भारत सरकार की पॉलिसी सस्टेनेबिलिटी और सुशासन का स्पष्ट प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण का जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा है, उसकी दिशा में संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ने वाला बजट है। वह लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था जिस प्रकार से लगातार लगभग सात प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है, यह दर्शाता है कि जीडीपी को निरंतर मजबूत किया गया है और महंगाई को भी नियंत्रण में रखा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकसित भारत का यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित बजट है। इसमें इंफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.