प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में मंगलवार को तृतीय सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रेखा चूड़ासमा ने कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत पारिवारिक मूल्यों एवं जीवन शैली पर विचार रखे। दूसरी वक्ता उषा मिश्रा ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि मीना श्रीवास्तव थीं। अध्यक्षता कीर्ति गौतम ने की। इस अवसर पर मातृ आदर्श की झलकियां आचार्य रत्ना कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदर्शित की गई। प्रस्तावना विद्यालय की आचार्य आशा ने रखी। संचालन मन्नो ने किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...