नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि भारत के विकास में इटली महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। साथ ही इटली द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए औद्योगिक सहयोग, संयुक्त उद्यम और साझा विकास परियोजनाओं को मजबूत करने पर विचार कर रहा है। ताजानी अमेरिका की टैरिफ नीतियों के मद्देनजर दुनिया भर में व्यापार संबंधों के पुनर्गठन की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। अपने देश के विदेश मंत्रालय के प्रभारी ताजानी ने एक लेख में कहा कि उनके विभाग ने स्थानीय बाजार में प्रवेश और संयुक्त उद्यम बनाने वाली इतालवी कंपनियों का समर्थन करने के लिए भारत के लिए 50 करोड़ यूरो की एक समर्पित वित्तपोषण सुविधा (लाइन) शुरू की है। उन्होंने कहा कि अपनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.