वाशिंगटन, जून 24 -- भारत की रूस के साथ आर्थिक और सामरिक साझेदारी एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में है। अमेरिका के प्रभावशाली रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूस से व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों वाला नया बिल पेश किया है, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ सकता है। इस विधेयक का उद्देश्य रूस पर यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए आर्थिक दबाव डालना है, लेकिन इसके दायरे में भारत जैसे देश भी आ रहे हैं, जो रूस से तेल और अन्य संसाधनों का आयात करते हैं। जानकारों का मानना है कि अमेरिकी सीनेट में प्रस्तावित 'सैंक्शनिंग रूस एक्ट 2025' भारत के लिए गंभीर आर्थिक और कूटनीतिक चुनौतियां खड़ी कर सकता है। अमेरिकी सांसद ग्राहम ने रविवार को एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा, "मेरे पास रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल के लिए 84 सीनेटरों का समर्थन है। यह बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.