बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- भारत के मैच में दर्शकों का जोश... हाई सर टीम के मैदान में उतरते ही गूंजने लगा इंडिया... इंडिया फोटो : हॉकी इंडिया : एशिया कप में शुक्रवार को भारत के मैच में उत्साह बढ़ाते दर्शक। राजगीर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी के बाद भी शुक्रवार को एशिया कप के दौरान दर्शको का जोश हाई रहा। दर्शकों ने सभी खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया। खासकर, भारत के मैच में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर गया। भारतीय टीम के मैदान पर उतरते ही इंडिया..., इंडिया का शोर गूंजने लगा। जैसे ही गेंद चीन के गोलपोस्ट की ओर जाती, दर्शक शोर मचाने लगते। भारत के मैच में मैदान में तिल धरने की भी जगह नहीं बची थी। हजारों लोगों ने खड़े होकर मैच का आनंद लिया। भारत का मैच उद्घाटन समारोह के कारण 20 मिनट देर से शुरू हुआ। मैच शुरू होने के कई घंटे पहले ही दर्शक मैदान में प...