नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- चीन ने बांग्लादेश की बहुप्रतीक्षित तीस्ता नदी परियोजना को क्रियान्वित करने और देश में चार अस्पताल बनाने की तत्परता दिखाई है। इसके साथ ही चीन ने अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिशोधात्मक टैरिफ के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने की योजना का भी खुलासा किया है। ढाका में आयोजित एक सेमिनार में चीनी राजदूत याओ वेन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए पागलपन भरे टैरिफ फैसले से वैश्विक व्यापार व्यवस्था को खतरा हुआ है। चीन का कहना है कि बांग्लादेश और यूरोपीय संघ जैसे देश मिलकर इस संकट का हल निकालें और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सही दिशा में ले जाएं। राजदूत ने कहा कि बांग्लादेश सरकार की ओर से चीनी कंपनियों को तीस्ता नदी जल-प्रबंधन परियोजना में भाग लेने का निमंत्रण मिला है और अब चीन इस परियोजना को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.