नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों बगराम एयरबेस पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने की बात कर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने ब्रिटेन में जाकर खुलेआम कहा कि उनकी सरकार इस एयरबेस को दोबारा हासिल करने की कोशिश कर रही है। यहीं नहीं अफगानिस्तान में काबुल के पास स्थित इस हवाई अड्डे को वापस ना करने को लेकर ट्रंप ने अफगानिस्तान को धमकी भी दी है। हालांकि तालिबान ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका को जवाब देते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि वे अपनी जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं देंगे। अब हाल ही में तालिबान ने अमेरिका और पाकिस्तान को नई चेतावनी दी है। तालिबान का कहना है कि अगर इस पर कब्जे की कोशिश की गई तो बड़ी जंग शुरू हो सकती है। अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार ने हाल ही में इस मुद्दे पर एक हाई प्रोफाइल मीटिंग की है। न्यूज18 ने अपनी एक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.