नई दिल्ली, मई 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारत के नौजवानों की कुशलता आज विश्व की आवश्यकता है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए नवप्रवर्तन, नए विचार और नव नेतृत्व ही आधार है। उक्त बातें दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) के 55वें वार्षिक दिवस और पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कही। उन्होंने उस शैक्षणिक परंपरा की सराहना की, जो केवल ज्ञान प्रदान नहीं करती, बल्कि मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण की दिशा में अग्रसर करती है। इस अवसर पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज के युवा ही भारत का भविष्य हैं।उन्होंने मंच से भारत माता की जय के उद्बोधन के साथ यह संदेश भी दिया कि वर्तमान की तनावपूर्ण स्थिति में प्रत्येक नागरिक को एकजुट रहने की आवश्यकता है। कॉलेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.