नई दिल्ली, फरवरी 10 -- मेजबान भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले को कठिन चुनौती बताते हुए नामीबिया के कोच क्रेग विलियम्स ने कहा कि 12 फरवरी को होने वाले इस मैच में उनकी टीम अपनी रणनीति पर अडिग रहकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम और पूरे देश के लिये यह मैच एक यादगार अनुभव होगा। नीदरलैंड ने नामीबिया को टी20 विश्व कप ग्रुप ए के मुकाबले में मंगलवार को सात विकेट से हराया। अब नामीबिया को 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गत चैम्पियन और खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम से खेलना है। मैच के बाद विलियम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'भारत के खिलाफ मैच आसान नहीं होगा लेकिन अगर हम अपनी रणनीति पर अडिग रहे और एक समय पर एक गेंद पर फोकस करके खेले तो अच्छे नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं। हम पेशेवर टीम हैं और विरोधी टीम...