नई दिल्ली, मार्च 30 -- टीम इंडिया के अगले ऑस्ट्रेलिया दौरे का ऐलान हो गया है। 2025-26 में भारत मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। इसके शेड्यूल का ऐलान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को कर दिया है। मेन इन ब्लू 19 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। वनडे मुकाबले डे-नाइट होंगे, जबकि टी20 मैच रात के मैच होंगे। भारत के इस ऑस्ट्रेलिया दौरे में सबसे खास बात यह रहेगी कि इस टूर पर होने वाले सभी 8 मुकाबले अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे, जिसमें कैनबरा और होबार्ट शामिल हैं। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां उन्हें 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.