बिहारशरीफ, जून 25 -- पार्टी ने लगायी चित्र प्रदर्शनी, सेमिनार का हुआ आयोजन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर भाजपा की ओर से शहर के नाला रोड में चित्र प्रदर्शनी व सेमिनार का आयोजन किया। जेपी आंदोलन में शामिल और आपातकाल के दौरान अत्याचार के शिकार कई लोगों को सम्मानित किया। प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि आपातकाल भारत के इतिहास का काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि आपातकाल में मिडिया पर प्रतिबंध लगाकर पूरे देश को जेल में बदल दिया गया था। आज संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले राहुल गांधी का बताना चाहिए कि उनके पूर्वजों ने किस तरह संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ायी। कांग्रेस की गोद में बैठे राजद के लोग जंगलराज के जनक, बिहार को लूटने वाले और संविधान को कुचलने वाले हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रा...