अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या। संवाददाता बुढ़वा मंगल के मौके पर श्याम क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रादेशिक कुश्ती में पहलवानों ने अपने जौहर का जलवा बिखेरा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान 41 हजार व गदा की सबसे बड़ी इनामी कुश्ती ने जबर्दस्त रोमांच पैदा किया। यह मुकाबला हनुमानगढ़ी के पहलवान रीतेश दास व हाथरस के भारत केसरी रामेश्वर पहलवान के बीच थी। दोनों पहलवानों ने अपनी शक्ति और दांवपेंच का भी जमकर प्रदर्शन किया और दर्शकों ने भी लगातार उनका हौसला बढ़ाया। फिलहाल कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके पहले दूसरी बड़ी कुश्ती में जौनपुर के निगम पहलवान व मेरठ के साकिर नूर के बीच थी। 15 हजार की इस इनामी मुकाबले का भी फैसला नहीं हो सका। पूर्व सांसद विनय कटियार व ब्रजभूषण शरण सिंह ने किया दंगल का अनावरण: इससे पहले भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.