वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली अनिवार्य है। वह रविवार को बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में आयोजित 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ केयर एंड एजुकेशन' के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास और उपयोग में अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरा प्रमुख देश है। हालांकि पश्चिमी देशों की जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियां भारत से भिन्न हैं। ऐसे में हमें देश की 146 करोड़ आबादी को ध्यान में रखते हुए एआई टूल्स विकसित करना होगा। उन्होंने आईएमएस-बीएचयू को इस दिशा में कार्य करने का आह्वान करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.