लोहरदगा, सितम्बर 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के बड़की चांपी मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष एवं विजयादशमी उत्सव शनिवार को मनाया गया। इसमें प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद लाल भी शामिल हुए। दुर्गा मंदिर बड़की चांपी के प्रांगण में मां भगवती का आशीर्वाद लेते हुए एवं परम पूज्य भगवा ध्वज को नमन करते हुए पथ संचलन किया गया। माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन करते हुए शस्त्र पूजन किया गया। मंदिर प्रांगण में शाखा लगाकर अतिथियों का परिचय शाखा प्रमुख लाल गौरी शंकर नाथ शाहदेव द्वारा कराया गया। प्रांत संघ चालक का बौद्धिक सभी स्वयं सेवकों को प्राप्त हुआ। प्रांत संघचालक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वां वर्ष विजयदशमी के दिन पूर्ण हो रहा है। 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.