प्रयागराज, जनवरी 3 -- प्रगतिशील समाज पार्टी ने शनिवार को सुभाष चौराहे पर सावित्रीबाई फुले जयंती पर एक सभा आयोजित की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में शिक्षा की मशाल जलाई जब महिलाओं और वंचित समाज को पढ़ने का अधिकार नहीं था। इस अवसर पर रंजीत सिंह, योगेश कुशवाहा, श्रीराम प्रजापति, राधा कुशवाहा, फरीदा खातून, नीता देवी, मंजू देवी, सुदामा देवी, संगीती देवी, अर्चना कुशवाहा, राजन आनंद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...