कटिहार, जनवरी 2 -- कटिहार, एक संवाददाता। भारतीय रेलवे एक नई उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाने जा रहा है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन असम के कामाख्या (गुवाहाटी) और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में आयोजित बैठक के दौरान इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रेन के सभी ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। 180किमी की रफ़्तार से चलेगी यह ट्रेन उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत भारतीय रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक माइलस्टोन होगी। यह सेवा आधुनिक, सेमी-हा...