मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार शृंखला विजय की खुशी में सोमवार को मध्य विद्यालय, गुलजारर पोखर में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व सहायक गवर्नर शिवकुमार रूंगटा ने विद्यालय के बच्चों के बीच क्रिकेट बैट और बॉल का वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवकुमार रुंगटा ने कहा कि, भारतीय टीम की यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा कि, उनके शानदार 103 रनों की पारी ने भारत को यादगार जीत दिलाई। उन्होंने बच्चों से खेलों में रुचि लेने, अनुशासन के साथ अभ्यास करने और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विजय उत्सव के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट सामग्री पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे ...