दरभंगा, फरवरी 2 -- दरभंगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट उपलब्धियों, नीतियों तथा सुशासन का सशक्त प्रमाण है। इसमें विकसित भारत के संकल्पों की मजबूत परिकल्पना है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करता है। यह बजट मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से रोजगार सृजन पर विशेष केंद्रित है जो इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, सेमीकंडक्टर, केमिकल कंटेनर्स तथा खेल उत्पादों को गति देगा। इससे खादी और ग्रामीण शिल्प को वैश्विक पहचान मिलेगी। बजट में कपड़ा, लेदर आइटम, सिंथेटिक फुटवियर, मोबाइल की बैट्री, सोलर एनर्जी, बायो सीएनजी आदि क...