नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित 'नींव: भारतीय संविधान की महिला शिल्पी' प्रदर्शनी के अंतर्गत विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर थीं। उन्होंने नारी शक्ति की सतत यात्रा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि भारतीय नारी शक्ति कभी नहीं बदली। स्वतंत्रता संग्राम को भी सरोजिनी नायडू, दुर्गा भाभी जैसी वीरांगनाओं ने नई दिशा दी। लोगों को जागरूक करने में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...