नई दिल्ली, मार्च 22 -- केरल के एक छोटे से फार्म में रहने वाली करुम्बी नाम की पिग्मी बकरी ने इतिहास रच दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उसे दुनिया की सबसे छोटी जीवित बकरी के रूप में मान्यता दी है। करुम्बी के मालिक, किसान पीटर लेनू को हमेशा पता था कि उनकी पिग्मी बकरियां बाकी बकरियों से छोटी हैं, लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि उनमें से एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर सकती है। जब उनके फार्म पर आए एक मेहमान ने करुम्बी की नन्ही कद-काठी की ओर ध्यान दिलाया, तब उन्होंने इसे रिकॉर्ड में दर्ज करवाने का सोचा।1 फीट 3 इंच की है करुम्बी करुम्बी एक काली रंग की मादा पिग्मी बकरी है, जिसकी लंबाई महज़ 1 फीट 3 इंच (40.50 सेमी) है। चार साल की उम्र में भी वह पिग्मी बकरियों के औसत कद से भी छोटी निकली। आमतौर पर पिग्मी बकरियों की ऊंचाई 21 इंच (53 सेमी) तक होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.