वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ में आचार्य नरेन्द्र देव की 70वीं पुण्यतिथि पर 'भारतीय राजनीति में आचार्य नरेंद्र देव का वैचारिक योगदान' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। आयोजन महामना मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान एवं गांधी विमर्श केंद्र की ओर से गुरुवार को किया गया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव सम्पूर्ण भारत की धरोहर हैं। उन्होंने विवि की ओर से आचार्यजी पर पुस्तक प्रकाशित करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी विजय नारायण ने कहा कि आचार्यजी में एमएन राय और गांधी के विचारों का समन्वय था। मुख्य वक्ता प्रो. दीपक मलिक ने कहा कि 1950 में एक लेख में आचार्य नरेंद्र लिखते है कि 'लोकतंत्र शासन पद्धति नहीं बल्कि जीवन प्रणाली है और लोकतंत्र की प्राणवायु समाजवाद है इसलिए ...