धनबाद, अक्टूबर 29 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ का आयोजन पूरे भक्तिभाव के साथ सात समंदर पार अमेरिका में भी पूर्वांचल के लोग करते हैं। धनबाद के कुछ प्रवासियों ने अमेरिका में छठ की तस्वीरें साझा की हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार पर्व का आयोजन किया गया। कहा कि अमेरिका में भी हजारों भारतीय छठ के आयोजन में शामिल हुए। भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। अमेरिका में रह रही धनबाद की पल्लवी ओझा कहती हैं कि सौ प्रतिशत भारतीय परंपरा का पालन अमेरिका में भी छठ में किया जाता है। पल्लवी के पति पराशर कहते हैं कि डीएफडब्ल्यू में छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। द कॉलोनी, डीएफडब्ल्यू, अमेरिका, उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा छठ महापर्व डलास-फोर्ट वर्थ (डीएफडब्ल्यू) के स्टीवर्ट क्रीक पार्क, द कॉलोनी में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सोसाइटी ऑफ ...