अमरोहा, मार्च 11 -- भारतीय क्रिकेट टीम के 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर सभासद रोहित अग्रवाल के आवास पर सभासदों ने केक काटकर जश्न मनाया। इसके बाद फूलों की होली खेली। सभासद संगठन के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा कि 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पूरे देश के लिए खुशी की बात है। यह पूरे देश की जीत है। त्यौहार से पांच दिन पहले की जीत से होली और दिवाली की खुशियां एक साथ मिल गई हैं। अंत में सभी ने इस बार खेले जाने वाले वर्ल्ड कप को जीतने की दुआ की। इस दौरान सभासद वीर अभिमन्यु त्रिवेदी, फहीम शाहनवाज, रोहित अग्रवाल, विकास टंडन, अजय चौहान, देवेंद्र भगत जी, देवेश कुमार, गौरव कुमार, गुफरान खान, हाजी सोनू, अमीर आफताब, शमशेर खान, रईस उद्दीन, शमीमुद्दीन, यासिर अंसारी, शहजाद, दानिश अंसारी, फहीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.