मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भारत की दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब, मुंगेर के द्वारा मध्य विद्यालय, गुलजार पोखर के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट बैट, बॉल और कैप का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर शिव कुमार रूंगटा द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को खेल सामग्री प्रदान की और उनका उत्साह बढ़ाया। मौके पर श्री रूंगटा ने कहा कि, जिस तरह भारतीय टीम लगातार जीत हासिल कर रही है, आने वाले समय में भारत विश्व की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम बनेगा। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी जीवन का अहम हिस्सा बनाने की अपील की। वहीं, कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विभूति शुक्ल, शिक्षक विनय कुमार सिन्हा एवं आकृति कुमारी सहित अन्य शि...