कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। टी-20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। मंदिरों में पूजन अर्चन होने के साथ गली-गली में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की तैयारी चल रही है। आज 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। ग्रीन पार्क स्टेडियम का क्रिकेट छात्रावास, साउथ मैदान, विभिन्न क्रिकेट क्लब और इनडोर क्रिकेट मैदान में बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने की तैयारी है। वहीं, क्रिकेट प्रेमी बाबा आनंदेश्वर मंदिर, पनकी मंदिर में हवन पूजन कर जीत की मनोकामना मांग रहे हैं। शनिवार को काकादेव तुलसी नगर स्थित शिव मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने हवन पूजन किया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों के फोटो लेकर क्रिकेट प्रेमियों ने हवन में जीत के लिए आहुति दी और सामूहिक प्रार्थना क...