नई दिल्ली, मार्च 10 -- Champions Trophy: भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर तेलंगाना पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। भाजपा ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें पुलिस लोगों पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है। इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए हैं। भारत ने रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पुलिस की कार्रवाई का वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाने से लोगों को रोकने के लिए हैदराबाद पुलिस ने दिलखुशनगर में लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। ऐसी ही घटना करीमनगर में भी देखी गई है। क्या कांग्रेस शासित राज्यों का यह नया पैंतरा है?' उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.