पलामू, जनवरी 28 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू में रविवार को शहर से लेकर सुदूर गांव तक 76वां गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में मनाया गया। प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बतौर मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करने के बाद झंडोतोल्लन किया। उन्होंने भारत का राष्ट्रगान की पहली दो पंक्तियों का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि भारत का अधिनायक और भाग्य विधाता यहां की आम जनता है। विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका उनकी सेवक हैं, जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहना ही सबका कर्तव्य है। वित्त मंत्री ने कहा कि लाहौर में 26 जनवरी 1929 को रावी नदी के तट पंडित जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस के अधिवेशन में पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव पारित किया गया था। 26 जनवरी 1930 को कांग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.