नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Agni-5 Missile: भारत ने बुधवार को अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। इसके बाद पाकिस्तान और चीन के साथ-साथ आधी दुनिया इस मिसाइल की जद में आ गया है। भारत की यह सबसे लंबे दूरी की मिसाइल है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है। इसे 8,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। अमेरिका को छोड़कर पूरे एशिया, अफ्रीका और यूरोप को निशाना बनाया जा सकता है। एमआईआरवी तकनीक वाली अग्नि-5 मिसाइल कई ठिकानों पर हमला कर सकती है और उसे पलक झपकते ही तबाह कर सकती है। अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के बाद भारत इस तकनीक को हासिल करने वाला छठा देश बना गया है। मिसाइल अधिकतम 600 किमी. की ऊंचाई पर जा सकती है। रोड-मोबाइल लॉन्चर से इसका प्रक्षेपण हो सकता है। यह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसे डीआरडीओ ने विकसित की है। परीक्षण के दौरान समुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.