नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.योगेश सिंह ने कहा है कि भारत का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना इस बात का प्रमाण है कि श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जैसे संस्थान देश को विश्वस्तरीय अर्थशास्त्री, नीति-निर्माता और उद्यमी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने यह बात श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित शताब्दी समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला रहा है। सौ वर्षों में इस कॉलेज ने ऐसी पीढ़ियां तैयार की हैं, जिन्होंने प्रशासन, न्यायपालिका, उद्योग और नीति निर्माण में देश का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि लगभग चार ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्...