सुल्तानपुर, नवम्बर 3 -- सुलतानपुर, संवाददाता ।उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने सुल्तानपुर में कहा है कि प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर अब पूर्वांचल भी तेज़ी से उभर रहा है। सुल्तानपुर, अमेठी,प्रतापगढ़ और अयोध्या जैसे ज़िलों में औद्योगिक निवेश की नई संभावनाएँ खुल रही हैं। कैबिनेट मंत्री नन्दी ने रविवार रात भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन के घर पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे एवं लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर असरोगा के निकट प्रस्तावित औद्योगिक गलियारों की स्थापना के लिए 50 से 80% भूमि अधिग्रहण कर काश्तकारों को मुआवजे की धनराशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि भारत में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा राज्य बनकर उभरा है। तमाम बड़ी कंपनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.