प्रधान संवाददाता, फरवरी 4 -- पाकिस्तान में छपे सौ और दो सौ के जाली भारतीय नोट बड़े पैमाने पर नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे हैं। नेपाल सीमा पार कराकर इन नोटों को बिहार के विभिन्न बाजारों में पहुंचाया जा रहा है। छोटे नोट होने के कारण आसानी से मार्केट में खपा दिया जा रहा है। पाकिस्तानी एजेंट नेपाली के साथ बिहार व उत्तर प्रदेश तस्करों के जरिए नकली नोट की खेप भेज रहे हैं। बिहार भेजे जा रहे नकली नोट की क्वालिटी उत्तम ग्रेड की मिली है। इसे साधारण तौर पर पकड़ना मुश्किल होता है। इसका फायदा उठाकर बाजारों में नकली नोट खपाया जा रहा है। बिहार एसटीएफ ने बीते 30 जनवरी को मोतिहारी के हरैया थाना इलाके में नेपाल के बागमती प्रदेश के नकली नोट तस्कर तिलक बहादुर और बारा जिला के गमरगावा निवासी सरोज कुमार की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा किया था। दोनों नेपाली त...