नोएडा, फरवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत टेक्स की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं। आज छह हजार के लगभग खरीदार आए हैं। जबकि पिछले साल यह संख्या आधी थी। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारत की आर्थिक गति बहुत तेजी से बढ़ रही है। ये बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में बुधवार को भारत टेक्स हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ करते हुए कही। भारत टेक्स 2025- हस्तशिल्प, प्रतिष्ठित वैश्विक टेक्सटाइल कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है, जिसका आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के समर्थन से भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) करती है। यहां हस्तशिल्प, कपड़ों से जुड़ी मशीनरी, डाई और केमिकल तीनों को एक साथ आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.