प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति की ओर से रविवार को दारागंज स्थित शृंगेरी मठ में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के सह संपर्क प्रमुख घनश्याम ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर भारत की समृद्ध हिन्दू भूमि के आध्यात्मिक नींव को मजबूत करने का कार्य करें। ताकि अपने एक अच्छे कुटुंब, अच्छे समाज व राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। विशिष्ट अतिथि संत नरसिंह आचार्य ने हिन्दुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। सम्मेलन में नाई समाज के राम कुमार शर्मा, निषाद समाज के विक्रम निषाद ने भी सम्मेलन विचार रखे। संचालन राजीव मिश्र और कैप्टन सुनील निषाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अयोध्या प्रसाद पांडेय, नीरज द्विवेदी, नीलम शुक्ला, सुमन बाला, राजकुमार निषाद, राके...