कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- तहसील चायल क्षेत्र के मनौरी बाजार में शुक्रवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चरवा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि भारत की आत्मा सनातन वैदिक धर्म में निहित है। भारत के गौरवशाली अतीत को समझने के लिए सनातन वैदिक परंपरा को जानना अत्यंत आवश्यक है। भारत की पहचान उसके सनातन संस्कारों से जुड़ी है। हमारे जीवन में दो माताएं होती हैं। एक जन्म देने वाली और दूसरी पालन करने वाली, जो भारत माता हैं। उन्होंने समझाया कि जिस प्रकार जन्म देने वाली मां के प्रति हमारा ऋण होता है, उसी प्रकार भारत माता के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.