नई दिल्ली, जनवरी 8 -- - भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.4% की वृद्धि अनुमान को बताया गोल्डीलॉक्स मोमेंट नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने के अनुमान को देश के लिए 'गोल्डीलॉक्स मोमेंट' यानी सुखद संगम करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा है कि यह रफ्तार वर्ष 2027 में भी बनी रहने की उम्मीद है। अग्रवाल ने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर यह आशावादी दृष्टिकोण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुधारों पर जोर, पारदर्शी शासन और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन की प्रतिबद्धता का परिणाम है। अग्रवाल ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गोल्डीलॉक्स मोमेंट उस स्थिति को कहा जाता है जिसमें वृद्धि दर मजबूत रहती है, महंगाई काबू में होती है, ब्याज दरें अनुकूल होती है...