नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारत के प्राइवेट सेक्टर की ग्रोथ फरवरी के महीने में तेज हो गई है। इसकी मुख्य वजह मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े सामानों की जबरदस्त मांग रही, जबकि सेवाओं यानी सर्विसेज का प्रदर्शन भी लगभग स्थिर बना हुआ है। हालांकि, एक सर्वे में यह भी संकेत मिला है कि महंगाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय बना हुआ है।फरवरी में पीएमआई 59.3 पर, तीन महीने के हाई पर एसएंडपी ग्लोबल द्वारा इकट्ठा किए गए एचएसबीसी के फ्लैश इंडिया कंपोजिट पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार, फरवरी में यह इंडेक्स बढ़कर 59.3 पर पहुंच गया, जो जनवरी में 58.4 था। यह पिछले तीन महीनों में सबसे मजबूत स्तर है और रॉयटर्स के पोल में 59.0 के अनुमान से भी अधिक है। बता दें कि 50 का आंकड़ा ग्रोथ और गिरावट के बीच की रेखा है।नवंबर के बाद सबसे तेज रही नए ऑर्डर की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.