भदोही, दिसम्बर 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक लान में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ गायत्री माता एवं भारत माता के दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। समूह में बैठकर विश्व कल्याणार्थ यज्ञ में आहूति दिया। आचार्य राधेश्याम उपाध्याय ने कहा कि समय की मांग है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। महंत करुणाशंकर दास (बाबा सेमराधनाथ धाम), विशिष्ट अतिथि गुनपन नन्दा महिला केंद्रीय सदस्य हिन्दू जागरण, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र रहे। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान संत विवेकानन्द विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को मं...