भदोही, दिसम्बर 16 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी रामलीला मैदान में सोमवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आरएसएस समेत अन्य हिन्दू संगठनों ने भारत को हिन्दू राज्य बनाने की मांग को बुलंद किया। दोपहर से शुरू हुआ कार्यक्रम शाम तक चला। क्षेत्रीय प्रचारक पूर्वी उत्तर प्रदेश अनिल ने कहा कि भारत को अखंड एवं हिन्दू राष्ट्र बनाना समय की मांग है। सनातन की संस्कृति से ही हम पूरी दुनिया को शांति एवं एकता का संदेश दे सकते हैं। जब भी मानवता पर खतरा आया है, हिन्दू समाज हमेशा आगे की पंक्ति में रहा। आज कुछ ताकतें समाज को जाति के नाम पर तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। उन्हें जबवा देना समय की मांग है। स्वामी सरस्वती जी महराज ने कहा कि आज पूरी दुनिया के लोग भारत के अध्यात्म और संस्कृति को अपना रहे हैं। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। बस जरूरत...