बेगुसराय, नवम्बर 26 -- मंझौल, एक संवाददाता। रामचरित्र सिंह महाविद्यालय मझौल में बुधवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार ने कहा कि भारत का संविधान देश का सर्वोच्च कानून है। यह 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। यह संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने कहा संविधान में नागरिकों के मूल अधिकारों को परिभाषित किया गया है। डॉ कृष्ण कुमार पासवान, डॉ. प्रदोष कुमार, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ दस्तगीर आलम, डॉ. रुस्तम अली, डॉ.संजीव कुमार, डॉ. देवनंदन शाह, डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राम लाल, डॉ. गंगा सागर दीनबंधु आदि ने विचार रखे। संविधान दि...